UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

युवक पर बालिका से छेड़छाड़ का आरोप

काशीपुर(आरएनएस)।  एक महिला ने युवक पर उसकी 11 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि थाना आईटीआई की डिफेंस कालोनी निवासी सूरज ने उसकी 11 वर्षीय नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकतें कीं। बालिका ने उसकी इन हरकतों का विरोध किया तो आरोपी सूरज ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर पर आरोपी सूरज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।