UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

चित्रकला प्रतियोगिता में अहाना बर्थवाल ने पाया पहला स्थान

अल्मोड़ा। राम कृष्ण कुटीर अल्मोड़ा द्वारा स्वामी विवेकानंद की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शारदा पब्लिक स्कूल की अहाना बर्थवाल ने जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं स्कूल की खुशबू फर्स्वाण ने सीनियर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। शारदा स्कूल से प्रतियोगिता में रीतिका टम्टा, कृतिका पांडे, देवाशीष शाह, सृष्टि शाह, यक्षिता जीना, मैत्रिया पांडे आदि ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी शामिल थे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विनीता शेखर लखचौरा ने हर्ष व्यक्त किया एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *