देहरादून(आरएनएस)। फेसबुक पर फ्रेंड बनी महिला ने निवेश पर दो गुना कमाई का झांसा देकर 50 हजार रुपए ठग लिए। ठगी को लेकर अधिवक्ता संतोष कुमार पाण्डेय निवासी ओम विहार माजरी माफी की तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कहा कि कल्याणी उम्र 29 वर्ष निवासी चेन्नई करीब आठ महीने पहले फेसबुक पर उनके साथ जुड़ी। आरोप है कि उसने कमाई का झांसा देकर पीड़ित को चूना लगाया। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Share This