बागेश्वर(आरएनएस)।  नगर पंचायत कपकोट के पाली डुंगरा वार्ड में चार्जर से लेकर सिद्धू मंदिर तक रास्ता नहीं बन पाया है। जिस कारण ग्रामीण परेशान हैं। बरसात में इस रास्ते से जबरदस्त पानी आता है। नगर पंचायत बनने के बाद पांच साल भाजपा पांच बार कांग्रेस सत्ता में रह चुकी है। इसके बावजूद यह रास्ता नहीं बनाया गया। इस रास्ते से प्राथमिक विद्यालय ऐठाण, प्राथमिक विद्यालय खाईबगड़, बमसेरा, कन्या इंटर कॉलेज ऐठाण जाने वाला रास्ता है, लेकिन आज तक रास्ता नहीं बनने के कारण ग्रामीण के द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी है। सुंदर सिंह, देवेंद्र सिंह, नंदन प्रसाद, शेर सिंह, गुर्जर सिंह, मदन प्रसाद, गोविंद प्रसाद आदि ने चेतावनी दी है।

Share This