UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

11 फरवरी को अल्मोड़ा आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा ने तैयारियों को लेकर की बैठक

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा होटल जीवन पैलेस में आगामी 11 फरवरी शुक्रवार को अल्मोड़ा स्टेडियम में होने वाली जनसभा की तैयारी बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष केदार जोशी ने ली। बैठक में हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए अल्मोड़ा नगर की बैठक हुई। जिसमें जनसभा की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपी गई तथा कार्यक्रम पर चर्चा की गई। बैठक में सचिन साह, दर्शन रावत, शैलेंद्र साह, मनीष जोशी, अजीत सिंह कार्की, प्रवीण बिष्ट, अमित साह, राजीव गुरुरानी, कैलाश गुरुरानी, एन डी कांडपाल आदि मौजूद रहे।

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, अश्लील वीडियो दिखाकर संबंध बनाने को बनाया दबाव