UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदानी इलाकों तक रविवार को चटख धूप खिली रही। मैदानी क्षेत्र में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश का मौसम इसी तरह शुष्क रहेगा। शनिवार को दोपहर के समय दून के कुछ क्षेत्र में चटक धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ है। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक 28.6 व न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 17.2 व न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 20.2 व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इस दौरान सुबह के समय कुछ मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना है।