UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक औरत गिरफ्तार, पति फरार

काशीपुर(आरएनएस)। पुलिस ने 50 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक महिला को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पति मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रविवार की सुबह एसआई कैलाश चंद्र नगरकोटी को सूचना मिली कि मुडिया कला स्थित एक घर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जहां पुलिस को देख नईम पुत्र बबलू निवासी मुंडिया कला मौके से फरार हो गया। जबकि पुलिस ने नईम की पत्नी सन्नो को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को घर से करीब 50 किलो प्रतिबंधित मांस, 7 छुरी, 2 सूजे, 2 तराजू सहित अन्य सामान बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने पशु चिकित्सक शैलेश कुमार को सूचना दी और प्रतिबंधित मांस के सैंपल लिए। वहीं सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के नेता यशपाल राजहंस मौके पर पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। एसआई नगरकोटी ने बताया कि गिरफ्तार महिला का पति प्रतिबंधित मांस बेचने के लिए घर पर लाया था। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।