UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

कैसे चलेगा व्यापारियों का घर-बार, 9 जून से व्यापार खोलो सरकार

अल्मोड़ा। आज 3 जून बृहस्पतिवार को चौक बाजार अल्मोड़ा में नगर व्यापार मंडल अल्मोड़ा के बैनर तले एक सांकेतिक धरना दिया गया। जिसमें नगर के व्यापारी उपस्थित हुए। धरने में प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारियों की लगातार हो रही उपेक्षा की घोर निन्दा की गई। सभी व्यापारियों ने एक स्वर में व्यापारियों के ऊपर किए जा रहे सौतेले व्यवहार का पुरजोर विरोध किया तथा 1 घंटे का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर व्यापारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ साथ नगरपालिका और जिला पंचायत का किराया और कोई भी व्यापारिक बिल, टैक्स नहीं दिया जाएगा। नगर अध्यक्ष सुशील साह ने कहा की अगर 9 तारीख से प्रदेश सरकार दुकानों को नहीं खोलेगी तो भी सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जायेंगे। जिसमे प्रदेश उपाध्यक्ष किशन गुरुरानी, मनोज अरोड़ा, दीप डांगी, मोहन कनवाल, मनोज सनवाल, त्रिलोचन जोशी, दीप साह आदि ने व्यापारी हितों की बात रखी और बाजार खोलने की मांग की।