UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया पटवारी/लेखापाल भर्ती परीक्षा का परिणाम

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा -2022 भर्ती परीक्षा का परिणाम मेरिट सूची के आधार पर जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। भर्ती परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को किया गया था, जिसके आधार पर दिनांक 06 अप्रैल 2023, 08 जून 2023 एवं 15 जून 2023 को अभिलेख सत्यापन एवं शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षण सूची निर्गत की गयी। इसके बाद अभिलेखों के सत्यापन एवं शारीरिक मानक/शारीरिक दक्षता परीक्षा में अर्ह अभ्यर्थियों को उनके लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा के प्राप्तांक से निर्मित प्रवीणता सूची एवं पद हेतु प्रदान की गई। वरीयता के आधार पर राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी / लेखपाल) परीक्षा -2022 के अंतर्गत श्रेष्ठताक्रम में जिलेवार व पदवार चयनित किया गया है।