UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

महिला कांग्रेस ने महंगाई पर सरकार का पुतला फूंका

रुद्रपुर। महिला कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ केन्द्र व राज्य सरकार का पुतला फूंका। कहा कि महंगाई से जनता परेशान है। गुरुवार को सिमरनजीत कौर की अगुवाई में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एमपी चौक पर इकट्ठे हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला आग के हवाले किया। सिमरनजीत ने आरोप लगाया कि सभी घरेलू वस्तुओं के दाम आसमान छूने से गरीबों का चूल्हा बंद हो गया है। आम आदमी महंगाई कम करने की मांग कर रहा है, लेकिन मोदी सरकार पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है। कहा कि आगामी चुनाव में जनता इसका भाजपा सरकार को जवाब देगी। पुतला दहन करने वालों में प्रदेश महामंत्री सुनीता कश्यप, सुधा जोशी, प्रेमा भट्ट, हेमा नेगी, फूलारानी, पुष्पलता तिवारी, संतोष सक्सेना, ममता रानी, भारती देवी, पुष्पा देवी आदि शामिल रहे।