देहरादून। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी मौसम के अलर्ट को देखते हुए देहरादून जनपद के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 10 जुलाई को जिलाधिकारी द्वारा अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दिनांक 09 जुलाई 2023 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 09 जुलाई, 2023 से 10 जुलाई 2023 को जनपद देहरादून में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वर्तमान में जनपद के समस्त क्षेत्रों में मध्यम से भारी वर्षा को दृष्टिगत संवेदनशील स्थलों में भूस्खलन की सम्भावना बढ़ जाती है। इससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना घटित हो सकती है। अतः आपदा न्यूनीकरण के दृष्टिगत जनपद के कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केन्द्रों हेतु दिनांक 10 जुलाई 2023 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।
अतएव जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्ध शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाडी केन्द्र दिनांक 10 जुलाई 2023 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी देहरादून को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।
मौसम के अलर्ट को देखते हुए 10 जुलाई को देहरादून जनपद के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में रहेगा अवकाश


