UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

शहीद के नाम से स्पोर्टस कालेज खोलने की मांग की

नई टिहरी। प्रतापनगर ब्लाक के लिखवार गांव के ग्राम प्रधान चंद्रशेखर पैन्युली सहित ग्रामीणों ने गांव में पहुंचे वन मंत्री सुबोध उनियाल को पत्र सौंपकर स्वतंत्रता सेनानी स्व.लक्ष्मी प्रसाद पैन्यूली के नाम पर आईटीआई या पॉलिटेक्निक कॉलेज खोलने या किसी स्कूल अस्पताल का नाम उनके नाम पर रखने की मांग की। साथ ही शहीद सूबेदार चंद्रप्रकाश पैन्यूली के नाम पर केमुंडा खाल में स्पोर्ट्स कॉलेज व पर्यटक आवास गृह खोलने की मांग की। मांग करते हुए ग्रामीणों में सच्चितानंद पैन्यूली, कमलेश पैन्यूली, उदय पैन्यूली ने कहा कि मंत्री से आग्रह किया कि उनके पुरखों का नाम आगे भी चलता रहे। इसके लिए उनके नाम से सरकारी संस्थानों का निर्माण व नामकरण किया जाय। जिस पर वन मंत्री ने ग्रामीणों को उचित कार्यवाही का भरोसा दिया है।