UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

तहसील कर्मचारी पार्षद की गिरफ्तारी नहीं होने पर भड़के कर्मचारी

रुड़की। कानूनगो के साथ मारपीट के आरोपी पार्षद की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से कर्मचारी भड़क गए हैं। तहसीलदार कार्यालय को पूरी तरह बंद कर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। जिले की बाकी तीन तहसीलों से भी कर्मचारी समर्थन के लिए पहुंचे। बीते रविवार रात को साउथ सिविल लाइंस में प्रशासनिक टीम जलभराव दूर करने के लिए काम कर रही थी। वहां, जेएम अभिनव शाह, नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला भी मौजूद थे। गुरुवार को कर्मचारियों ने तहसीलदार कार्यालय के दोनों गेट अंदर से बंद कर दिए। कर्मचारियों ने तहसीलदार कार्यालय के पास धरना प्रदर्शन किया। रुड़की तहसील के कर्मचारियों को हरिद्वार, लक्सर और भगवानपुर तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो, लेखपालों, संग्रह अमीनों ने समर्थन दिया और वह आंदोलन में शामिल हुए। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

पार्षदों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा
कर्मचारियों के धरना प्रदर्शन के बाद पार्षदों का एक प्रतिनिधिमंडल भी उनसे मिलने पहुंचा। करीब 12 पार्षद इमसें शामिल थे लेकिन कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक आरोपी पार्षद की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक उनका कार्य बहिष्कार जारी रहेगा।