UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

सिपाहियों पर फायरिंग मामले का आखिरी आरोपी विकासनगर से गिरफ्तार

रुड़की। लक्सर में सिपाहियों को गोली मारकर घायल करने वाले आखिरी आरोपी को एसटीएफ ने विकासनगर से गिरफ्तार कर लक्सर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पूछताछ के बाद लक्सर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर तमंचा और कारतूस बरामद करने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
16 अक्तूबर 2022 की शाम लक्सर के चेतक पुलिसकर्मी सुरेंद्र शर्मा और पंचम प्रकाश मोटरसाइकिल पर सवार हथियारबंद बदमाशों का पीछा कर रहे थे। इस दौरान बदमाश गोली चलाकर दोनों सिपाहियों को घायल करके भाग गए थे। घटना का मुकदमा दर्ज करने के हफ्ते भर बाद ही पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया था। इसमें पुलिस ने आरोपी साबिर, अताउल खान, नौशाद, फुरकान व जावेद को जेल भेज दिया था। वहीं, गैंग का छठा और आखिरी आरोपी जावेद निवासी लंढौरा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारन जिला सहारनपुर फरार चल रहा था। उसे पुलिस ने एक लाख का इनामी घोषित किया था।