UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

कोरोना योद्धाओं को आयुष किट का किया वितरण

अल्मोड़ा। आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग ने उपजिलाधिकारी सहित कोरोना योद्धाओं को आयुष रक्षा किट का वितरण कर आयुर्वेदिक पद्धति से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाऩे की जानकारी दी है। गुरूवार को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. केएस नपलच्याल के निर्देश पर आयुर्वेदिक चिकित्सक डा. आशीष कुमार अग्रवाल ने उपजिलाधिकारी राहुल शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष अंबुली देवी, पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र सामंत, एसआई विजय सिंह, गणेश माजिला, नगर पंचायत के पर्यावरण मित्रों आदि को आयुष रक्षा किट वितरित कर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिये नियमित योग व आयुर्वेदिक पैथी का प्रयोग करने पर जोर देते हुये कहा इसकी दवा का को साइट प्रभान नहीं होता है। साथ ही यह रोग को जड़ से नष्ट करने में सक्षम है। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने मास्क व सेनेटाइजर भी वितरित किये। इस मौके पर सभासद चंपा मावड़ी, देव गिरी, उमेश नैनवाल, ललित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *