UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

पूर्व विधायक पाल ने आंगनबाड़ी के कम मानदेय पर उठाए सवाल

रुद्रपुर(आरएनएस)। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताों के चल रहे कार्य बहिष्कार के समर्थन में पूर्व विधायक नारायण पाल धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वह स्वयं विधायक रह चुके हैं और उन्हें एक लाख रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है, जबकि आंगनबाड़ी पशुगणना से जनगणना तक 27 विभागों का कार्य संभालने के बावजूद मात्र 9300 रुपये प्रतिमाह मानदेय पा रही हैं। उन्होंने कहा कि यह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानवीय शोषण है। हर माह 100 रुपये कटौती के बाद रिटायरमेंट पर मात्र 35 हजार रुपये फंड के रूप में मिलते हैं, जिससे जीवन यापन संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक उस पर अमल नहीं हुआ। पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया कि मानदेय वृद्धि समेत 12 सूत्रीय मांगों को लेकर वह आंदोलन में उनके साथ खड़े हैं। जिलाध्यक्ष चन्द्रावती के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चार अप्रैल से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर धरना दे रही हैं। उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा।पूर्व विधायक का जन्मदिन मनायासितारगंज। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक नारायण पाल का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर नारायण पाल, उनकी पत्नी कामिनी पाल और पुत्र निर्भय पाल व अभय पाल ने समर्थकों के साथ गोशाला में मवेशियों को हरा चारा खिलाया। उप जिला चिकित्सालय में मरीजों व तीमारदारों को फल वितरित किए गए। इस दौरान कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरताज अहमद, पूरन चौहान, रणजीत राणा, पवन दीक्षित, दीपक बिष्ट, महेश भट्ट और संदीप सिंह मौजूद रहे।