अल्मोड़ा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में आज भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल के आह्वान पर अल्मोड़ा जिले में वृक्षारोपण का कार्यक्रम नगर के विभिन्न स्थानों पर किया गया। यह मुहीम 6 जुलाई से 16 जुलाई तक पूरे प्रदेश में चलाई जा रही है जिसमें युवा मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में पर्यावरण सम्बंधित विषय पर भी चर्चा की गयी तथा वनों का संतुलन बनाए रखने के लिए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवाशीष नेगी ने लोगों को भी प्रेरित किया तथा भविष्य सुरक्षा के लिये अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रकाश बिष्ट, कमलेश नेगी, गौरव किशोर, हिमांशु बिष्ट, पंकज मेहता, पंकज कनवाल, मनोज रावत,पूर्व छात्रसंघ उपसचिव रजत मेहरा, राकेश भन्डारी, दीपक कनवाल, चन्दन बहुगुणा, दीपक तिवारी, रमेश मेर, अमित कनवाल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विधायक प्रतिनिधि एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष देवाशीष नेगी ने किया।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *