UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

किशोरी का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने बलिया से किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। बीती 14 दिसम्बर को द्वाराहाट थानाक्षेत्रान्तर्गत महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री का आपत्तिजनक वीडियो वायरल कर धमकाने के सम्बन्ध में इजहार नामक युवक के विरूद्ध थाना द्वाराहाट में शिकायत दर्ज कराई गयी थी। उक्त के आधार पर थाना द्वाराहाट में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 हेमा कार्की के सुपुर्द की गयी। पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत तपेश कुमार चंद के निर्देशन में थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रयास एवं सर्विलांस के आधार पर 17 दिसंबर को अभियुक्त इजहार अंसारी पुत्र मोदीन अंसारी निवासी बलिया यूपी से गिरफ्तार किया गया है।

थानाध्यक्ष द्वाराहाट राजेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि अभियुक्त इंस्टाग्राम के माध्यम से किशोरी से दोस्ती कर भरोसे में लेकर आपत्तिजनक वीडियो प्राप्त कर पीड़िता को मिलने के लिये दबाव बना रहा था, पीड़िता के मना करने पर अभियुक्त वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था। जिसे साईबर सैल की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल-
उ0नि0 संतोष कुमार देवरानी
म0उ0नि0 हेमा कार्की
का0 ललित मोहन
का0 भूपेन्द्र पाल (एसओजी अल्मोड़ा)