UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

डॉ. मंजुनाथ टीसी ने संभाला एसएसपी अल्मोड़ा का दायित्व

अल्मोड़ा। आईपीएस अधिकारी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बीते शनिवार देर शाम अल्मोड़ा पहुंच कर जिले के एएसएसपी का कार्यभार संभाल लिया है। 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी डॉ. मंजुनाथ टीसी सीओ रुद्रपुर, ऋषिकेश, एएसपी उधमसिंह नगर, एसपी देहरादून, एसपी क्राइम एंड ट्रैफिक हरिद्वार, सेनानायक आईआरबी द्वितीय, सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार समेत रेलवेज में बतौर कप्तान अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अल्मोड़ा जिले का कार्यभार करने के बाद नवनियुक्त एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले की कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाया जाएगा। नशे के तस्करों के खिलाफ अभियान तेज किया जाएगा। नशे के पैडलर के साथ ही मूल कारोबारी पर भी कार्रवाई होगी। नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार को कदम उठाए जाएंगे। कहा कि विवेचनाओं का निस्तारण समयबद्ध किया जाएगा। थाने में आने वाले हर फरियादी की शिकायत सुनी जाएगी।