रानीखेत(अल्मोड़ा)। लाॅक डाउन के दौरान अवैध रूप से शराब की तस्करी कर रहे तस्करों पर प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को मादक पदार्थो के तस्करों पर सतर्क दृष्टि रखने एवं बैरियरों पर गहन चैकिंग अभियान चलाने के निर्देश पर दिनाॅक- 14.07.2020 को कोतवाली रानीखेत के उ0नि0 प्रदीप भट्ट कानि0 नन्दन राम, विरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा शान्ति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान ताड़ीखेत सोनी को जाने वाली पुलिया के पास वाहन संख्या यूके 01 टीए 2974 बोलेरो को चैक करने पर हिमांशु उपाध्याय पुत्र प्रकाश चन्द्र निवासी सोनी ताड़ीखेत अल्मोड़ा के कब्जे से 12 बोतल देशी एवं 08 बोतल अंग्रेजी शराब कुल- 20 बोतल (कीमत-8000 रु ) बरामद कर अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए कोतवाली रानीखेत में मु0अ0सं0- 12/20 धारा- 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *