UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

टायर पंचर की दुकान में शराब !!!

अल्मोड़ा। प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा लाॅक डाउन के दौरान द्वारा नियमों का पालन न करने वालों एवं होटल ढ़ाबों में चैकिंग करने व नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्व कार्यवाही के निर्देश पर कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा दिनाॅक- 21.07.2020 को बेस चौकी प्रभारी सौरभ भारती द्वारा दौराने चैकिंग एसएसजे गेट के पास लोअर माल रोड पर धर्मेन्द्र सिंह राणा उर्फ जौनी पुत्र विशन सिंह राणा निवासी- न्यू इन्द्रा काॅलोनी खत्याडी द्वारा अपनी टायर पंचर की दुकान में शराब परोसते पाये जाने पर एवं दिनाॅक- 22/07/2020 को उ0नि0 ओम प्रकाश नेगी, का0 लक्ष्मण राम, का0 विजय गोस्वामी द्वारा धारानौला क्षेत्र बिष्ट टी स्टाल धारानौला में मनीष सिंह बिष्ट पुत्र चन्दन सिंह बिष्ट निवासी- न्यू कालोनी धारानौला को अपनी चाय की दुकान में ग्राहकों को शराब परोसते पाये जाने पर दोनो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कोतवाली अल्मोड़ा में क्रमशः मु0अ0सं0- 43/44/2020 धारा- 21/60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है।
थाना चौखुटिया में दिनाॅक- 21.07.2020 को उ0नि0 मनमोहन सिंह द्वारा गणेश सिंह कुमयाॅ पुत्र श्री पान सिंह निवासी- कालीगाढ़ मन्दिर चाॅदीखेत द्वारा अपनी दुकान पर ग्राहकों को शराब परोसते पाये जाने एवं मौके से 01 बोतल व 02 पव्वे आधे भरे हुए तथा 03 प्लास्टिक के गिलास के बरामद कर गिरफ्तार करते हुए थाना चौखुटिया में मु0अ0सं0- 14/20 धारा- 21/60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *