UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर युवक के खिलाफ केस दर्ज

रुद्रपुर(आरएनएस)।  दूसरे धर्म संस्थान एवं ग्रंथ पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।नवजोत सिह पुत्र लाल सिह निवासी ग्राम मलसी रुद्रपुर व अन्य ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि आर्यन गंगवार पुत्र सौरभ गंगवार की आईडी से संचालित सोशल मीडिया की इंस्ट्राग्राम साइट पर दूसरे धर्म संस्थान व धार्मिक ग्रंथ पर बेहद अपमान जनक भाष का प्रयोग किया गया है। जाकि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसके कारण इस धर्म के अनुयायियों की आस्था आहत हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा जानबूझ कर धार्मिक भावनाओं को आहत करने की मंशा से ऐमा किया गया है। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।