अल्मोड़ा। नगर के धारानौला बस स्टेशन से पेट्रोल पंप तक खुले बिजली के तार खतरे का सबब बने हुए हैं। पोल से बिजली का झटका खाकर कई बंदर घायल हो चुके हैं और लोगों के सिर पर गिर चुके हैं। पोल हिलाने से कई बार शॉर्ट सर्किट और हाईटेंशन तारों के टूटने का खतरा बना हुआ है। नगर के इस व्यस्ततम इलाके पर बिजली के ये नंगे तार सुबह और शाम के समय स्कूल के बच्चों और स्थानीय लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। यह जागेश्वर, पिथौरागढ़ जाने वाले मुसाफिरों के लिए भी मुख्य रास्ता है जिस पर सैकड़ों की संख्या में पर्यटक सुबह से शाम तक गुजरते हैं। यहाँ गौर करने वाली बात यह है कि इस क्षेत्र के अतिरिक्त सभी क्षेत्रों में प्लास्टिक, रबर चढ़ी तार लगी हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा कई बार विद्युत विभाग को इसकी जानकारी दी गई पर अभी तक कोई कार्यवाही विभाग द्वारा नहीं की गई है। बिजली के नंगे तार लगभग सभी जगह बदले जा चुके हैं सिर्फ इसी जगह पर विभाग की नजर नहीं पड़ रही। इन तारों के टूटने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने कहा कि इन नंगे तारों से किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर जिम्मेदारी पूर्णतः विद्युत विभाग और प्रशासन की होगी। अब देखने वाली बात यह है कि कब सम्बन्धित विभाग गहरी नींद से जागता है और यहां पर इन नंगे तारों को बदलता है।
धारानौला क्षेत्र में दुर्घटना को दावत देते बिजली के खुले तार, विद्युत विभाग बेपरवाह
ByNeha Joshi
Jul 27, 2023 #almora news, #almora news in hindi, #almora samachar, #Almora update, #Latest Uttarakhand news, #the best uttarakhand news website, #uttarakhand culture, #uttarakhand hindi news website, #uttarakhand music, #uttarakhand news, #uttarakhand news in hindi, #uttarakhand tradition, #उत्तराखंड न्यूज़, #उत्तराखंड समाचार
