UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अल्मोड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी शर्मा और समर्थकों का प्रचार जोर-शोर से जारी

अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी कैलाश शर्मा ने कई क्षेत्रों का भ्रमण कर भारतीय जनता पार्टी कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का बखान करते हुए कहा कि धारा 370 हटाने व तीन तलाक बनाने का काम भाजपा सरकार ने किया है। राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ लाभार्थी के खातों में सीधे पहुंचता है। भाजपा सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम करने के लिए समर्पित है देश में यदि लोकतंत्र किसी राजनीतिक पार्टी मैं दिखता है वह केवल व केवल भाजपा में दिखता है। भाजपा के मंत्र सबका साथ, सबका विकास व सबका विश्वास के आधार पर जनता उन्हें निश्चित ही विधानसभा भेजने का काम करेगी। सोमवार को उन्होंने वृद्ध जागेश्वर, थिकलना, धौलनेली, त्रिनेली, भैंसियाछाना, मंगलता, दुगरलेख, लिगुणता, कनारीछीना, जमराडी, कसाण बैंड , धौलछीना क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण में उनके साथ राजेन्द्र राणा, केशर मेहरा, रूप सिंह, नन्दन सिंह बिष्ट, बालम सिंह, पूरन चंद्र, राजेन्द्र सिंह, हरीश सिंह, धीरज सिंह आदि रहे।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रत्याशी कैलाश शर्मा के समर्थन में विभिन्न टोलियाँ प्रचार करने के लिए निकली। जिसमें समर्थक केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गए कार्यों को जनता के बीच रख रहे हैं। समर्थकों की टोलियां गोपालधारा, चीनाखान, न्यू कालोनी धारानौला, गणेशीगैर, राजपुरा, ऑफिसर्स कालोनी, नरसिंह बाड़ी, गोलना करडिया गई। टीमों में हंसा शर्मा, गीता जोशी, अम्बा जोशी, नीलम साह, विमला गैड़ा, ऊषा शर्मा, भावना जोशी, सक्षम शर्मा, कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, नितिन लोहनी, धर्मवीर आदि कार्यकर्ता प्रचार हेतु गए।