अल्मोड़ा। अल्मोड़ा न्यायालय में पेशी के लिए लाया गया एक आरोपी 15 सितम्बर को पुलिस कर्मियों को धक्का मारकर हथकड़ी सहित फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ लिया है। आरोपी आरोपी कमल बिष्ट पुत्र भुवन बिष्ट निवासी ग्राम पदमपुरी पल्ली, पोखरी थाना दन्या तहसील भनोली, जनपद अल्मोड़ा पुलिस के जवानों को धक्का देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया था जिसकी खोजबीन पुलिस द्वारा की जा रही थी। बीती 12 सितंबर को कमल को पुलिस ने दुकानों में आग लगाने और बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था और 13 सितम्बर को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद कमल को जेल भेज दिया था।

घटनाक्रम

आरोपी कमल को गुरुवार 15 सितम्बर को जिला कारागार से न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट अल्मोड़ा में पेशी हेतु लाया गया था। पेशी के दौरान कमल बिष्ट पुलिस जवानों को धक्का देकर भाग गया था। आरोपी कमल को 2 मामलों में 13 सितम्बर को जेल भेजा गया था और 15 सितम्बर को न्यायालय में पेशी को लाया गया था जहाँ से वह पुलिस जवानो को धक्का मारकर फरार हो गया था। उसकी तलाश में स्वयं एसएसपी अल्मोड़ा टीमों से साथ जुटे हुए थे। कई टीमें बाहरी जिलों और राज्यों में भी भेजी गयी थी।

फरार आरोपी कमल न्यायालय से भागकर एक रात जंगल में रहा और दूसरे दिन बाजार में रात बिताने के बाद सुबह csc सेंटर से रुपये निकालकर हल्द्वानी टैक्सी में बैठकर चला गया वहाँ से चंडीगढ़ बस से पहुंचा।

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा फरार कैदी कमल सिंह बिष्ट की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए सघन काम्बिंग व टीमें गठित करने के सीओ अल्मोड़ा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा, प्रभारी एसओजी को निर्देशित किया गया। विमल प्रसाद क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा के नेतृत्व में तलाश हेतु टीमों का गठन किया गया। फरार कैदी की गिरफ्तारी हेतु 06 टीमें काम्बिंग एवं 08 टीमों द्वारा नाकाबन्दी कर आसपास के क्षेत्रों जंगलों के साथ-साथ विशेष वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।
एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा स्वयं मौके पर रहकर कॉम्बिंग करवायी गयी। सम्भावित क्षेत्रों में सघन काम्बिंग/ जनपद के सीमाओं पर सघन वाहन के साथ-साथ अन्य जनपदों में वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया। आसपास के क्षेत्रों व जंगलों में ड्रोन कैमरे की मदद से भी तलाश की गई।

एसओजी प्रभारी सुनील धानिक के नेतृत्व में एएनटीएफ प्रभारी सौरभ भारती एव साईबर टीम के आरक्षी बलवंत प्रसाद एवं आरक्षी इन्द्र कुमार द्वारा दिन-रात सुरागरसी पतारसी कर आरोपी के संभावित ठिकानों की छानबीन की गई।

एसओजी व जनपद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फरार कैदी की गिरफ्तारी के प्रयास हेतु लगभग 350 सीसीटीवी कैमरों का गहनता से अवलोकन किया गया, जिसमें सर्विलास सैल की मदद ली गयी। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर पंजाब के कांछल, चंडीगढ़ के सेक्टर 11, सेक्टर 12 के रोज गार्डन, सेक्टर 22 व पीजीआई के लंगरों में तलाश किया गया।
एसओजी व जनपद पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा फरार कैदी की गिरफ्तारी के लिए किए गए दिन रात अथक प्रयास से दिनांक 25 सितंबर 2022 को दबिश देकर फरार कैदी कमल सिंह बिष्ट को खुडडावाला, अलीशेर चण्डीगढ़ के पास से गिरफ्तार किया गया।

एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा फरार कैदी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 5,000 रुपये के नगद ईनाम से पुरुस्कृत किया गया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
उपनिरीक्षक भगवान सिंह महर थाना दन्या
आरक्षी सुरेन्द्र सिंह थाना दन्या
आरक्षी कुन्दन लाल थाना दन्या
आरक्षी भूपेन्द्र सिंह एसओजी

Share This