UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष ने नगर में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन की बात रखी

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर नगर क्षेत्र में घूमने वाले फेरी वाले, मेहंदी लगाने वाले, वेल्डिंग की दुकान में काम करने वाले वेल्डर, कबाड़ी का, बाहरी क्षेत्र के व्यापारियों और उनकी दुकान में काम करने वाले बाहरी क्षेत्र के लोगों का सत्यापन करने की बात रखी। उन्होंने कहा की नगर के अंदर एक भी व्यक्ति बिना सत्यापन के ना रहे। नगर व्यापार मंडल ने सभी से निवेदन किया है कि जो भी बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के रह रहा है शीघ्र सत्यापन करवा ले। नगर व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से और आम जनता से निवेदन किया है कि किसी को भी बिना सत्यापन के कोई भी कमरा या कोई भी दुकान किराये पर नहीं दी जाए। नगर के माहौल और सबके लिए बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अच्छा है और किसी भी व्यक्ति के अपराधिक चरित्र होने पर उसे शीघ्र नगर से हटाया जाएगा।