UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अनियंत्रित कार मुख्य बाजार के फुटपाथ में घुसी, दो घायल

रुद्रपुर(आरएनएस)।  मुख्य बाजार में मंगलवार दोपहर एक कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। कार की चपेट में आकर वहां बैठे दो फुटकर व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का उपचार निजी अस्पताल में चला रहा है। पुलिस के अनुसार मुख्य बाजार में बाटा चौक के पास एक जूते-चप्पल की दुकान है। इसके बाहर ही शिव नगर 45 वर्षीय किशन और गजेंद्र पौधे बचने का कार्य करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक कार मुख्य बाजार में अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई। हादसे में किशन और गजेंद्र कार की चपेट के आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि व्यापारियों का सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं मौके पर पहुंचे व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने बताया कि कार एक महिला चला रही थी और उनके साथ एक छोटा बच्चा भी था। इसके बाद महिला चालक दोनों घायलों को ई-रिक्शा में बैठाकर अस्पताल लेकर गई। यहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है।