UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

एएनटीएफ में तैनात कांस्टेबल का ऋषिकेश एम्स में निधन

रुद्रपुर(आरएनएस)। ऊधमसिंह नगर जिले की एंटी नॉरकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) में तैनात कांस्टेबल संतोष रावत का रविवार को ऋषिकेश एम्स में निधन हो गया। संतोष को कुछ दिनों पहले ड्यूटी के दौरान ब्रेन हेमरेज हुआ था। उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पुलिस के मुताबिक, वर्ष 2012 से बेरीनाग पिथौरागढ़ निवासी 34 वर्षीय संतोष रावत ऊधमसिंह नगर जिले में एएनटीएफ में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थे। वह पुलिस लाइन में अपने परिवार के साथ रहते थे। 12 नवंबर को ड्यूटी के दौरान उन्हें अचानक ब्रेन हेमरेज हुआ था। इस पर उनको रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से चिकित्सकों ने उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया था। रविवार को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनकी चार माह पहले ही शादी हुई थी। संतोष के निधन पर पुलिस अधिकारियों ने गहरा शोक जताया है।