UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

बागेश्वर में जल्द बनेगा कामकाजी महिला छात्रावास

बागेश्वर। जिले की कामकाजी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। शीघ्र ही कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण हो सकेगा। जिसका शासनदेश जारी हो गया है। बाल विकास को भूमि भी मिल गई है। वहां भवन निर्माण के लिए आगणन बनाया जा रहा है। काबीना मंत्री स्व. चंदन राम दास ने बीते विधानसभा चुनाव के दौरान कामाकजी महिला छात्रावास बनाने का आश्वासन दिया था। जिस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुहर लगा दी है। उन्होंने कत्यूरमठ गौचर भूमि 0.050 हेक्टेयर को स्वीकृत कर दिया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को यह भूमि हस्तांतरित की जाएगी। शासन से धनराशि अवमुक्त होते ही भवन का निर्माण हो सकेगा। महिला मजदूर, बाहर से आने वाली कामकाजी महिलाओं को काम करने के बाद वहां रहने को स्थान मिल सकेगा। नगर में कई महिलाएं काम करने आती हैं। उन्हें रहने आदि की उचित व्यवस्था नहीं थी। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, शिव सिंह बिष्ट, विधायक सुरेश गढ़िया, गौरव दास आदि ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।