UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

बहू ने सास की दुपट्टे से गला घोटकर की थी हत्या

रुड़की(आरएनएस)।  सास की हत्या बहू ने बेहोशी की हालत में दुपट्टे से गला घोंटकर की थी। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी बहू और उसके कथित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। रुड़की कोतवाली में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। एसएसपी ने बताया कि 15 फरवरी को अकबरपुर फाजिलपुर थाना झबरेड़ा निवासी सावित्री का घर से पुलिस ने शव बरामद किया था। गले पर दुपट्टे का निशान मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतका के पुत्र सोनू कुमार ने पत्नी लक्ष्मी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की दुपट्टे से गलाघोंट कर हत्या की पुष्टि हुई थी।