UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

निगाली गांव में गुलदार ने तीन बकरियां मारी

चम्पावत(आरएनएस)।  बारकोट के निगाली गांव में गुलदार ने तीन बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया। कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष कमल कालाकोटी ने बताया कि शनिवार को तड़ाग के निगाली गांव निवासी गीता देवी की बकरियां जंगल में घास चुग रही थी। इसी दौरान गुलदार ने घात लगा कर बीत बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीण प्रकाश राम, संजय कुमार, उमेश कुमार, राजेंद्र कुमार और सरपंच उमेद सिंह ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।