UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

बेटी के सिर पर ईंट मारने का आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर(आरएनएस)।  ईंट मारकर पुत्री को मौत के घाट उतारने के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नन्हे के खिलाफ धारा 304 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम खरमासी की हनुमान कालोनी निवासी कविता ने पुलिस को दी तहरीर मे कहा कि 17 मार्च की दोपहर करीब ढाई बजे उसकी पांच वर्षीय पुत्री योगिता घर के बाहर खेल रही थी। उसके पति नन्हे सिंह ने उसके सिर पर ईंट से प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कहा कि उसके पति का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। वह कभी भी अचानक आवेश और गुस्से में आ जाते हैं। जिस कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया।