UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

भतरौजखान पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा। फरार चल रहे अपराधियों के खिलाफ ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान के तहत पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में भतरौजखान पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर जनपद में वारंटियों की शत-प्रतिशत गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी रानीखेत बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट (फौजदारी वाद संख्या 145/2024, धारा 144(3) बीएनएसएस) से संबंधित वारंटी अभियुक्त गिरीश सिंह राणा निवासी पनुवाधोखन थाना भतरौजखान लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था। पुलिस टीम ने सोमवार को उसे पनुवाधोखन क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कार्रवाई में अपर उपनिरीक्षक करतार सिंह, हेड कांस्टेबल आनंद बल्लभ और हेड कांस्टेबल श्रवण सैनी शामिल रहे।