UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

भतरौंजखान-रानीखेत रोड पर पेड़ गिरने से मार्ग अवरुद्ध, पुलिस टीम ने पेड़ काट कर यातायात किया सुचारू

अल्मोड़ा/भतरौजखान। आज दिनांक 19 जून को प्रात: थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि भतरौजखान रानीखेत रोड, भतरौजखान से 3 किमी0 दूरी पर एक चीड़ का पेड़ सड़क पर आ गिरा है जिससे यातायात मार्ग अवरुद्ध हो गया है, सूचना पर उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिह सामन्त के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पंहुची।
थाने पर उपलब्ध आपदा उपकरण वुड कटर मशीन का प्रयोग कर पेड़ को काटकर यातायात मार्ग सुचारु किया गया।
पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 श्री जीवन सामन्त
कानि0 81 ना0पु0 संदीप सिह
कानि0 304 ना0पु0 विरेन्द्र सिह
कानि0 329 ना0पु0 जीवन चन्द्र
चालक देवेन्द्र सिह