UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

भाजपा नगर मंडल अल्मोड़ा द्वारा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री बची सिंह रावत के निधन पर जताया शोक

अल्मोड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत के निधन पर अल्मोड़ा भाजपा नगर मंडल ने शोक व्यक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि रानीखेत से विधायक बनने के बाद चार बार अल्मोड़ा के सांसद रहे अपने सरल व सौम्य व्यवहार के लिए वे कार्यकर्ताओं में लोकप्रिय थे। उनके निधन से जनमानस सहित उनके साथ काम करने वाले पुराने कार्यकर्ता अत्यंत दुखी व गमगीन हैं। उनके निधन से उत्तराखंड में राजनीति के एक युग की समाप्ति हो गई है। शोक व्यक्त करने वालों में जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सांसद अजय टम्टा, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष ललित लटवाल, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री गोविंद पिलख्वाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता राजीव गुरुरानी, डॉ एसएस पथनी, डॉ गोपाल नयाल, रणजीत सिंह भंडारी, बंसीलाल कक्कड़, नरेश वर्मा, हरीश पंत, दिनेश शाह, अजय वर्मा, लता बोरा, गंगा बिष्ट, निर्मला जोशी, राधिका जोशी, इंदु प्रभा जोशी, रमा जोशी, कैलाश गुरुरानी, मनोज जोशी, किरण पंत, लीला बोरा, धर्मेंद्र बिष्ट, अरविंद बिष्ट, दर्शन रावत, विनीत बिष्ट, राजा खान, तुषार कांत साह, विद्या बिष्ट, मनीष जोशी, संजय साह, सुनील जोशी, देवेंद्र सत्यपाल, धर्मवीर आर्य, अमित साह, जगमोहन बिष्ट, मीना भैसोड़ा, दीप्ति सोनकर, रमेश मेर, बीना नयाल, अर्जुन बिष्ट, माया जोशी, आशीष कुमार, मुकुल कुमार, रमेश लाल, पियूष कुमार, कंचन कुमार, अभय कुमार आदि थे।