UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट ने सेवा ही संगठन के तहत चलाया सफाई अभियान

द्वाराहाट/अल्मोड़ा: भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। द्वाराहाट में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता भट्ट के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा सेवा ही संगठन एवं नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत महादेव नगरी विमांडेश्वर धाम में सफाई की गयी। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी सहयोग रहा। इस सफाई अभियान में द्वाराहाट महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दीपा हर्बोला, रेखा मेहरा, अंजू बिष्ट, ग्राम सभा रणा की ग्राम प्रधान देवकी देवी, ग्राम सभा बेढूली की प्रधान सीनू आदि मौजूद रहे।

(रिपोर्ट मनीष नेगी द्वाराहाट)