UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने अजय भट्ट के लिए मांगे वोट

रुद्रपुर(आरएनएस)।  कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने सोमवार को सिसैया, नयागांव, सरकड़ा, सावेपुर, कुंवरपुर, बरा, चीकाघाट, नकुलिया आदि गांवों में जनसम्पर्क कर भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में मतदान की अपील की। कैबिनेट मंत्री ने लोगों के समक्ष केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां रखीं। कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। इस दौरान विभिन्न दलों को छोड़कर भाजपा में आने वाले जनप्रतनिधियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लाडी, बरा मंडल अध्यक्ष उमेश मिश्रा, अमरजीत कटवाल, पलविंदर सिंह औलख मौजूद रहे।