रुड़की(आरएनएस)।  खानपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और वर्तमान विधायक उमेश कुमार के बीच सोशल मीडिया पर एक बार फिर से जुबानी जंग शुरू हो गई है। पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है। एक शादी समारोह के दौरान चैंपियन के कथित रूप से नोट महिला डांसर पर नोट उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे उन्होंने साजिश बताकर सोशल मीडिया पर दूसरा वीडियो जारी कर अपने समर्थकों और 36 कौम के लोगों से एकजुट होने की अपील की। इधर, निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने भी कड़ा रुख अपनाकर स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी चुनौती से पीछे हटने वाले नहीं हैं। कहा कि अगर मेरे मान-सम्मान पर बात आएगी, तो मैं पीछे नहीं हटूंगा। कहा कि जब कोई बात या विवाद होता है वह बिरादरी को बुलाने लगते हैं। बारबार उनके द्वारा यह कहा जा रहा है कि मैं राजघराने से हूं। मेरे पास इतनी जमीन है।

Share This