अल्मोड़ा। प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज 03 दिसम्बर को थानाध्यक्ष चौखुटिया दिनेश नाथ महंत द्वारा सरस्वती विद्या मन्दिर चौखुटिया में उपस्थित छात्र व छात्राओं को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गयी तथा यह भी बताया गया कि आपके गाँव में या आसपास कोई किसी भी प्रकार की नशे से सम्बंधित पदार्थ बेचे तो पुलिस को सूचना दे।
Uttrakhand Police app की सुविधाओं के बारे में व गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया को समझाकर जानकारी को अपने परिजनों व आस पड़ोस के लोगों से साझा करने की अपील की गई। यातायात नियमों ,महिला सुरक्षा संबंधी कानून, साइबर अपराध ,बाल अपराध के संबंध मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। साइबर अपराध से संबंधित टोल फ्री नंबर 1930, डायल 112 व महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

Share This