UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

चितई के पुजारियों की न्याय के लिए फरियाद

अल्मोड़ा। चितई स्थित प्रसिद्ध गोलज्यू मंदिर के पुजारी मंदिर के ट्रस्ट बनने के बाद न्याय के लिए फरियाद कर रहे हैं। उनका कहना है कि हमारी बात नहीं सुनी गई। अब वह न्याय के लिए कोर्ट की शरण में हैं। पुजारी हरी विनोद पंत ने कहा क मंदिर ट्रस्ट के बारे में कोई भी जानकारी हमें नहीं बताई गई। हमारा पक्ष भी नहीं सुनाय गया। उन्होंने कहा कि अब उनको कोर्ट से इस मामले में न्याय की उम्मीद है। उन्होंने बताया किकरोना महामारी के चलते मंदिर में श्रद्धालु भी कम संख्या में दर्शन को पहुंच रहे हैं। फिलहाल जो लोग आ रहे हैं उनको सेनेटाइजेशन के बाद अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। मंदिर के अंदर किसी को प्रवेश के लिए इजाजत नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *