UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

कोविड संक्रमण को देखते हुए जनपद अल्मोड़ा में मास्क हुआ अनिवार्य, नहीं पहनने पर देना होगा 1000 रुपये तक जुर्माना

अल्मोड़ा। कोविड संक्रमण के बढते मामलों के दृष्टिगत जिलाधिकारी वंदना ने जनपद अल्मोड़ा में घर के बाहर सार्वजनिक स्थानों पर पूर्व की भांति मास्क, गमछा, रूमाल या दुपट्टा/स्कार्फ पहनना अनिवार्य होने सम्बन्धी आदेश जारी किये हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबन्धित रहेगा। आदेशों के उल्लंघन दण्डनीय अपरध होगा। आदेशों के उल्लंघन की दशा में प्रदत्त व्यवस्था के अनुरूप 500/- रूपये से 1000/- रूपये तक जुर्माने के रूप में वसूला जाएगा। उन्होंने उप जिला मजिस्ट्रेट/क्षेत्राधिकारी (पुलिस)/थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत आदेशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।