UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अल्मोड़ा : कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर 262 लोगों के हुए चालान

अल्मोड़ा। कोरोना के ओमिक्रोन वैरियंट को फैलने से रोकने हेतु भारत सरकार/ राज्य सरकार के नियमों का पालन न करने वालों के विरूद्व डॉ0 मंजूनाथ टीसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा वृहद जागरूकता अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बीती 8 जनवरी को जनपद पुलिस द्वारा महामारी अधिनियम के अन्तर्गत मास्क न पहनने पर 75 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 766 मास्क वितरित किये गये तथा सामाजिक दूरी का पालन न करने पर 187 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही मिलाकर कुल 262 व्यक्तियों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए 56,200 रूपये का संयोजन जमा करवाया गया।