UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

मुख्य सचिव डा. एसएस संधु को छह माह का सेवा विस्तार

देहरादून। केंद्र सरकार ने मुख्य सचिव डा. एसएस संधु को छह माह का सेवा विस्तार दे दिया है। वे जनवरी, 24 तक अब यह जिम्मेदारी संभालेंगे। 88 बैच के आईएएस संधु का कार्यकाल इसी माह 31 जुलाई को खत्म हो रहा था। इस बीच राज्य सरकार की तरफ से उन्हें सेवा विस्तार देने का प्रस्ताव भेजा गया था। केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत व पेंशन मंत्रालय ने इस पर अपनी सहमति दे दी है।
मंत्रालय के अनुसचिव भूपेंद्र पाल सिंह ने इसके आदेश किए हैं। राज्य सरकार इस आदेश की प्रति भी मिल गई है। अब कार्मिक विभाग की तरफ से उनके सेवा विस्तार के औपचारिक आदेश होने बाकी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के अनुरोध पर वर्ष 2021 में संधु को केंद्र से वापस मूल काडर के लिए रिलीव कराया गया था। तब वे एनएचआई के चेयरमैन के पद पर तैनात थे।
छह जुलाई, 21 को सरकार ने तत्कालीन मुख्य सचिव ओमप्रकाश को हटा कर संधु को यह कमान सौंपी थी। संधु का कार्यकाल इस माह तक होने की वजह से नौकरशाहों में नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चाएं भी शुरू हो गई थी। संधु को छह माह का सेवा विस्तार मिलने के साथ ही इस पर विराम लग गया है।