अल्मोड़ा। रामचन्द्र राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा मंगलवार को अल्मोड़ा नगर में आयोजित होने वाले दशहरा पर्व के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है। दशहरा पर्व पर मंगलवार 24 अक्टूबर को नगर के एलआरसाह रोड पर एनटीडी/फायर स्टेशन से अपराह्न 02 बजे से सभी चौपहिया वाहनों का शिखर तिराहा की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, लक्ष्मेश्वर तिराहा से अल्मोड़ा शिखर तिराहा की ओर दशहरा पुतला दहन कार्यक्रम समाप्ति तक सभी चौपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, करबला तिराहे से अपराह्न 02 बजे से पुतला दहन समाप्ति तक सभी चौपहिया वाहनों का नगर अल्मोड़ा में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वहीं पिथौरागढ़, बागेश्वर को जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन करबला तिराहे से धारानौला होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। कोसी, रानीखेत, कौसानी, गरुड़ को जाने वाले समस्त चौपहिया वाहन बेस तिराहा से अल्मोड़ा लोअर माल रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
दशहरा पर्व के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन
ByNeha Joshi
Oct 23, 2023
