UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

डेढ़ लाख की चरस के साथ एक युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा पंकज भट्ट द्वारा युवाओं को नशे के जाल में फंसने से बचाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सभी थाना/ चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र अवैध रूप से गाँजा/चरस व अन्य नशीली पदार्थो की तस्करी कर रहे तस्करों पर कठोर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।

इसी क्रम में 13 नवम्बर को एस0ओ0जी0 अल्मोड़ा की सूचना पर लमगड़ा पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान शहरफाटक के पास पुष्कर बिष्ट (उम्र-20वर्ष) पुत्र वीरेंद्र बिष्ट निवासी-पदमपुरी थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल को 1 किलो 500 ग्राम चरस (कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये) के साथ गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में NDPS एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गयी।
उक्त सम्बन्ध में सुनील सिंह बिष्ट थानाध्यक्ष लमगड़ा ने बताया कि पुष्कर बिष्ट जो कि घर पर ही काश्तकारी का काम करता है। चरस पदमपुरी से अल्मोड़ा को युवाओं को बेचने हेतु ले जा रहा था।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
उपनिरीक्षक देवेंद्र सामन्त
का0 विनोद
का0 राजेन्द्र वर्मा