UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

दिव्यांग पर जानलेवा हमला, फायर झोंका

हरिद्वार(आरएनएस)। दिव्यांग पर कातिलाना हमला करने के आरोप में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के गांव सलेमपुर महदूद में दिव्यांग माजिद अली खान पुत्र साजिद अली अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को दी जानकरी में उन्होंने बताया कि उनकी सुल्तानपुर मजरी में करीब पांच बीघा पुश्तैनी जमीन है। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं और लगातार कब्जे की कोशिश कर रहे हैं। आरोप है कि शनिवार शाम अपने ड्राइवर के साथ जमीन पर गए थे, जहां पहुंचने पर पप्पी उर्फ आबाद, पिंकू उर्फ अमजद, राजा ने उसे घेर लिया। गाली गलौच शुरू कर दी गई। उसकी कनपटी पर देसी तमंचा सटा दिया गया, जिसके बाद उस पर फायर किया लेकिन फायर मिस हो गया। आरोप है कि राजा ने उस पर धारदार हथियार से हमला किया। बीच बचाव में आए उसके ड्राइवर को भी बुरी तरह पीटा। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि आरोपी राजा पुत्र स्व. फिरोज, पप्पी उर्फ आबाद, पिंकू उर्फ अमजद पुत्रगण मुर्जता निवासी सुलतानपुर मजरी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।