अल्मोड़ा। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान एवं जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रवि रौतेला द्वारा विगत दिनों जिला अस्पताल अल्मोड़ा में डॉक्टरों की लापरवाही से मृतक आशा देवी के शोक संतृप्त परिवार को उनके गांव कटारमल में जाकर सांत्वना दी एवं परिवार को शासन द्वारा हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया। दूरभाष से स्थानीय विधायक रेखा आर्या के द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष से वार्ता कर बताया गया कि शासन से आर्थिक रूप से इनको पूर्ण मदद दिलाई जाएगी।

विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग से दूरभाष से वार्ता की गई एवं तत्काल इसकी जांच करवाते हुए दोषियों को दंडित करने हेतु आदेश दिया। दूरभाष से हुई वार्ता के क्रम में महानिदेशक स्वास्थ्य द्वारा बताया गया कि इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं एवं दोषियों को किसी कीमत पर भी नहीं बख्शा जाएगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रकाश बिष्ट, ग्राम प्रधान बलवीर सिंह, मृतका आशा देवी के पति मुन्ना सिंह एवं उनके ससुर पान सिंह, भगवंत सिंह उपस्थित रहे

Share This

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *