नई दिल्‍ली (आरएनएस)।   आपने अक्सर लड़कियों को स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए देखा होगा। हाल ही में शादी का जोड़ा पहने एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि यह निश्चित नहीं है कि वह वास्तव में वह शादी कर रही है या सिर्फ वीडियो के लिए तैयार हुई है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की रेड और गोल्डन कलर की साड़ी में नजर आ रही है। इसके साथ लड़की ने गोल्डन जूलरी और मेकअप किया हुआ है। लड़की बड़े आराम से साड़ी पहनकर केटीएम आर सी  बाइक चलाती हुई दिखाई दे रही है। जैसे उनको काफी एक्सपीरियंस हो। हालांकि लड़की ने बाइक चलाते वक्त हेलमेट नहीं पहना हुआ है। बता दें बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चलाना गैरकानूनी है और इसके लिए आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है।

Share This