UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

अल्मोड़ा: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर कोतवाल और 3 चौकी प्रभारी लाइन हाजिर

अल्मोड़ा। जिले के एसएसपी पंकज भट्ट ने कोविड-19 ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की है. एसएसपी ने कोतवाल व तीन चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई की है. एसएसपी ने अल्मोड़ा के कोतवाल हरेंद्र चौधरी, एनटीडी चौकी प्रभारी रजत कसाना, बेस चौकी प्रभारी सौरभ भारती, धारानौला चौकी प्रभारी ओम प्रकाश नेगी को लाइन हाजिर किया है.

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि सभी को रात 8 बजे कोविड से संबंधित रिपोर्ट देने के लिए कहा गया था. इसमें लापरवाही बरतते हुए चारों ने रिपोर्ट नहीं दी. लिहाजा लापरवाही पर लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई है. साथ ही मामले की जांच सीओ को दी गई है.