UTTARAKHAND LIVE

उत्तराखंड की खबरों से सरोकार

द्वाराहाट में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा। प्रदेश में लगातार बढ़ रही बेरोजगारी के विरोध में द्वाराहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना देकर विरोध जताया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शीतलापुष्कर मैदान में आयोजित सभा में पूर्व विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि लॉकडाउन में लाखों लोग उत्तराखंड में वापस लौटे। लेकिन भाजपा सरकार की असफल नीतियों के चलते अब युवा अलग-अलग राज्यों में रोजगार के लिए वापस लौटने लग गये हैं। वहीं पिछले चार साल के शासन में सरकार ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के दरवाजे बंद कर दिये हैं। वर्ष 2016 के पीसीएस परीक्षा आयोजित नहीं की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ खूब विरोध दर्ज करते हुए त्रिवेन्द्र सरकार रोजगार दो, वरना गद्दी छोड़ो आदि नारेबाजी की। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख दीपक किरौला, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेन्द्र किरौला, नगर अध्यक्ष कमल साह, ब्लाक अध्यक्ष दिगम्बर सिंह, निर्मल मठपाल, गोविंद लाल साह, नारायण रावत, हेम मठपाल, नवीन कठायत, चंदन नेगी, जगत सिंह रौतेला, ललित भंडारी, अनिल चौधरी, दिनेश आर्या, प्रकाश अधिकारी, जुगल साह, शेरा भाई, राजेन्द्र रौतेला, सुरेन्द्र सिंह रावत आदि मौजूद रहे।